शीर्षक - मंडल एक तूफान है
मंडल एक तूफान है
समता का अनूठा अह्वान है
क्रूर समय के दुष्प्रभाव को हटाने
इतिहास के बने हुए अवरोध को मिटाने
चलेगा यह लंबा क्योंकि विषमताएं गहरी हैं
व्यवस्था में अगर प्रावधान न हो तो न्याय की देवी भी बहरी हैं
इस बदलाव पर काम बहुत करना है
समाज का एक व्यापक पुनरुत्थान करना है
सामाजिक न्याय इसी ढांचेगत आयेगा
एक स्वस्थ जहां का सपना इसी अन्तर्गत समायेगा
बदलना है हमे धड़ल्ले से सामाजिक समीकरण
कि फिर न छेके सदाचार को संकीर्ण वशीकरण
यह देश के इतिहास में सबसे वृहत बदलाव है
यह महाक्रांति की फसल के लिए उपयुक्त छिंड़काव है
आरक्षण कोई भयानक दैत्य नही है
वह है एक उभरता हुआ आदित्य यही सही है
कुछ कड़क प्रतिबध्दता तो होनी चाहिए सार्वभौमिक न्याय की ओर
वर्ना नही मिलेगा हमे एक सुदृढ मानव सभ्यता का छोर
आईये इस विराट सामाजिक बदलाव में जुट जाएं
समय को थामकर इतिहास के पापों से छूट जाएं ।
*****
Comments
Post a Comment